Homeबड़ी खबरझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को 3 साल की जेल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को 3 साल की जेल

Published on

spot_img
spot_img

नई दिल्ली, कोयला घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को शनिवार को अदालत ने उन्हें तीन साल कैद की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश भरत पाराशर ने कोड़ा के करीबी सहयोगी विजय जोशी, पूर्व कोयला सचिव एच. सी. गुप्ता, झारखंड के तत्कालीन मुख्य सचिव ए.के.बसु को भी तीन साल जेल की सजा सुनाई।

अदालत ने कोड़ा और जोशी पर 25-25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। इसके साथ ही गुप्ता और बसु दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

अदालत ने 13 दिसंबर को कोड़ा, जोशी, गुप्ता, बसु और निजी कंपनी विनी आयरन एंड स्टील उद्योग लिमिटेड (वीआईएसयूएल) को भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के तहत आपराधिक षडयंत्र और धोखाधड़ी के मामले में दोषी करार दिया था।

अदालत ने वीआईएसयूएल पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

अदालत का यह फैसला झारखंड के राजहरा उत्तरी कोयला खदान को वीआईएसयूएल को आवंटित करने से संबंधित है।

ताज़ा खबर

बुधनी से शिवराज एक लाख से अधिक मतों से विजयी

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निकटतम...

कमलनाथ ने पराजय स्वीकारी, भाजपा काे दी बधाई

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव में आज पार्टी...

मध्यप्रदेश : चला मोदी का जादू, शिवराज एक लाख मतों से जीते, तोमर ने भी जीता दिमनी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी आशा से भी बढ़कर और ऐतिहासिक जीत...

तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार निलंबित

भारत चुनाव आयोग ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार को आदर्श आचार संहिता...

संबंधित समाचार

विधानसभा चुनाव: भाजपा 3, कांग्रेस एक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार विधानसभा चुनावों की रविवार को हो रही मतगणना...

राजस्थान में भाजपा करीब सौ सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे आगे

राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगभग 100 सीटों पर...

अटल दुल्लू नियुक्त हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अटल दुल्लू को जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य...