कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य ललितेश्वर प्रसाद शाही का शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। बिहार की राजनीति में कांग्रेस के प्रमुख नेता श्री शाही 1980 में विधायक बने। इसके बाद 1984 में वह मुजफ्फरपुर से सांसद चुने गए और केन्द्र में शिक्षा और संस्कृति मंत्री रहे।