Homeमनोरंजनवेब सीरीज चांद चकोर 10 नवंबर को होगी रिलीज

वेब सीरीज चांद चकोर 10 नवंबर को होगी रिलीज

Published on

spot_img
spot_img

सच्ची घटना पर आधारित रोमांटिक वेब सीरीज चांद चकोर 10 नवंबर को रिलीज होगी।
रोमांटिक वेब सीरीज चांद चकोर 10 नवंबर को एवीएन फिल्म्स ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म की कहानी बिहार की है और इसे हाजीपुर के महनार में शूट किया गया है। चांद चकोर के निर्माता रमेन्द्र कुमार सहनी हैं, जबकि सह निर्माता गीता कुमारी हैं और निर्देशक नीरज सिन्हा हैं।


नीरज सिन्हा ने अपनी इस सीरीज को लेकर कहा कि यह रियल बेस्ड स्टोरी पर बनी सीरीज है, जिसकी कहानी हरि नाम के किरदार के आसपास है, जिसे अपने ही गांव की लड़की से प्यार हो जाता है। लेकिन यह रूढ़िवादी समाज को कहां मंजूर, सो प्यार के साथ कहानी में एक्शन की भी एंट्री होती है। इस सीरीज की कहानी बेहद इंटरेस्टिंग है, उम्मीद है सभी दर्शकों को पसंद आएगी।


वहीं, फिल्म को लेकर निर्माता रमेन्द्र कुमार सहनी ने कहा कि फिल्म की कहानी बिहार की है, तो हमने अपनी फिल्म में बिहार को जीवंत करने के लिए लोकेशन हाजीपुर चुना और इस सीरीज में बिहार के कलाकारों को मौका भी दिया। उन कलाकारों से मुंबई के कलाकारों के साथ मिलकर एक बेहतरीन आउट पुट मिला। उन्होंने बताया कि वेब सीरीज चांद चकोर 10 नवंबर को आएगी।उम्मीद है लोगों को पसंद आएगी।


रोमांटिक वेब सीरीज चांद चकोर का निर्माण एवीएनफिल्म्स के बैनर से किया गया है। इस सीरीज में मनोज कुमार राव, स्मृति कश्यप, मनोहर तेली, सत्यम, रौशन आर्या, पिंकी सिंह, सरविंद्र कुमार, यादव विकास राज,चंदन कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

Also Read: पिता और दादी ने देश के लिए खून बहाया, जनता ही प्यारी थी उनके लिए – प्रियंका

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

हास्य अभिनेता जूनियर महमूद का निधन

बॉलीवुड के जानेमाने हास्य कलाकार जूनियर महमूद का निधन हो गया। वह 67 वर्ष...