अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म के चर्चे हर तरफ है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर के रिलीज होने के बाद से ही सोशल मिडिया पर बबाल हो रहा हैं। कुछ लोगों नें फिल्म पर धार्मिक भावनाए आहत करने का आरोप भी लगाया है। इस कंट्रोवर्सी के बीच फिल्म की कहानी सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। रिपोर्टस की माने तो एक रिडिट यूजर ने फिल्म की कहानी का खुलासा किया है। पोस्ट का दावा हैं कि OMG 2 की कहानी एक गे लड़के पर आधारित है। उस लड़के को कॉलेज में उसकी सेक्सुअलिटी के लिए बुली किया जाता है। जिससे परेशान होकर लड़का आत्महत्या कर लेता है। फिल्म की कहानी लीक होने के कारण मेकर्स की टेंशन बढ गई है।
