Homeमनोरंजनसिंघम अगेन से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिलीज

सिंघम अगेन से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिलीज

Published on

spot_img
spot_img

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।
रोहित शेट्टी जल्द ही अपनी फेमस कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट ‘सिंघम अगेन’ लेकर आने वाले हैं। सिंघम अगेन में अजय देवगन की मुख्य भूमिका होगी।फिल्म सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण की एंट्री होने जा रही है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। इस फिल्म से दीपिका का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। फिल्म में लेडी सिंघम बनी दीपिका पादुकोण अपने लुक से तहलका मचा रही हैं।


रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में दीपिका पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दीपिका खून से लथपथ हंसते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक आदमी के मुंह में रिवॉल्वर डाल रखी है और दूसरे हाथ से उसके बाल पकड़ रखे हैं।फोटो को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा ‘नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी। मिलिए हमारे पुलिस जगत के सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी शक्ति शेट्टी से। मेरी लेडी सिंघम, दीपिका पादुकोण’। इसके साथ ही दीपिका ने कैप्शन में लिखा पेश है शक्ति शेट्टी।

Also Read: तेजस का गाना ‘जान दा’ रिलीज

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

हास्य अभिनेता जूनियर महमूद का निधन

बॉलीवुड के जानेमाने हास्य कलाकार जूनियर महमूद का निधन हो गया। वह 67 वर्ष...