Homeबड़ी खबरविराट, अनुष्का ने इटली में शुरू की नई पारी

विराट, अनुष्का ने इटली में शुरू की नई पारी

Published on

spot_img

फ्लोरेंस (इटली),  भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सोमवार को यहां बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंध गए। विराट और अनुष्का ने परिजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए।

कोहली ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि की। कोहली ने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आज हमने एक दूसरे के प्यार में हमेशा के लिए खो जाने का वादा किया।”

कोहली ने आगे लिखा, “हम यह खबर आपसे साझा करना चाहते हैं। दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया। हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद।”

विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में विराट अपने परिजनों और अनुष्का के साथ सेल्फी ले रहे हैं और दूरी में दोनों फेरे के दौरान हंस रहे हैं। एक और तस्वीर साझा की गई है, जिसमें अनुष्का वरमाला के दौरान विराट के गले में माला डालने का प्रयास कर रही हैं लेकिन विराट के एक दोस्त ने उन्हें गोद में उठाकर इस ऊंचाई तक पहुंचा दिया है कि अनुष्का माला नहीं पहना पा रही हैं।

विराट ने शादी के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया है। वह श्रीलंका के साथ जारी वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर रोहित शर्मा टीम का कमान सम्भाल रहे हैं।

विराट और अनुष्का इटली से सीधे दक्षिण अफ्रीका जाएंगे, जहां वह दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली अगली सीरीज के लिए तैयारी करेंगे और अनुष्का नया साल विराट के साथ ही मनाएंगी। अनुष्का के प्रतिनिधि ने इसकी पुष्टि की है।

इसके बाद अनुष्का जनवरी के पहले सप्ताह में भारत लौट आएंगे और फिर आनंद एल. राय की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। इस फिल्म में शाहरुख खान उनके हीरो हैं।

विराट और अनुष्का के बीच चार साल के अफेयर था। अपनी शादी के लिए इस जोड़े ने बोर्गो फिनोचिएटो लक्जरी रेजार्ट को चुना। यह स्थान फ्लोरेंस से 100 किलोमीटर दूर है।

ताज़ा खबर

आपकी बात- कांग्रेस के पास है सरकार में वापसी का प्लान?

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से सरकार में वापसी करने के लिए कांग्रेस...

बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी “लाड़ली बहना योजना” – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के दुर्गा नगर में घर-घर जाकर पात्र...

कांग्रेस को हिन्दी पट्टी की चुनावी चुनौतियों से भी निपटना है

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव परिणाम जन अपेक्षाओं के अनुरूप रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

संबंधित समाचार

जानें कैसा होगा 6 मई,शनिवार का दिन: किस राशि को होगा आर्थिक लाभ

6 मई 2023 का पंचांग तिथि: .प्रतिपदा माह: ज्येष्ठ वार: शनिवार नक्षत्र: विशाखा योग: .व्यतिपात करण: बालव अभिजीत...

प्रधानमंत्री मोदी कल आएंगे भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा

प्रधानमंत्री मोदी के एक अप्रैल को भोपाल आगमन की तैयारियाँ चाक-चौबंद हैं। मुख्यमंत्री चौहान...