Homeधर्मरामलला के भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के जरिये विहिप की देश को...

रामलला के भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के जरिये विहिप की देश को जोड़ने की तैयारी

Published on

spot_img
spot_img

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  (आरएसएस) और विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का भव्य मंदिर निर्माण के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर समूचे देश को जोडऩे की तैयारी कर रही है।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव एवं विहिप उपाध्यक्ष चम्पत राय ने सोमवार को यह जानकारी साझा करते हुये बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद की संयुक्त दो दिवसीय बैठक श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें श्रीरामजन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर समूचे देश को जोडऩे की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया।
उन्होंने बताया कि बैैठक में श्रीरामजन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जन की सहभागिता और संगठन को इस कार्यक्रम के माध्यम से गतिशील करने को लेकर भी मंथन हुआ। संगठन पदाधिकारियों का मानना है कि मंदिर निर्माण समर्पण निधि कार्यक्रम के ही भांति प्राण प्रतिष्ठा समारोह से देश भर के पांच लाख गांवों को जोड़ा ही न जाय बल्कि इन स्थानों पर नवीन विहिप हित चिंतकों का भी निर्माण हो जिससे संगठन का आधार भी मजबूत होगा।
राय ने बताया कि आज श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय पर विहिप की केन्द्रीय बैठक में पदाधिकारियों ने एक स्वर से कहा कि श्रीरामजन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा इस युग का आध्यात्मिक, सांस्कृति, लोक जागरण की सिद्धि का स्वरूप ग्रहण करेगा जिससे राष्ट्र भक्ति और धर्म निष्ठा और मजबूत होगी। देश के विभिन्न प्रांतों से सम्पर्क और कार्यकर्ताओं के समन्वय रखने वाले विश्व हिन्दू परिषद के अयोध्या आये सैकड़ों प्रमुख पदाधिकारियों ने देश के हर राज्य और जिला प्रखंडों और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के सम्पर्क पर बल दिया।
पदाधिकारियों ने कहा कि हर ग्राम की सहभागिता उसी प्रकार की होगी जैसी शिलापूजन व कारसेेवा के दौरान थी। बैैठक में कहा गया कि देश भर के दो हजार संत धर्माचार्यों ने विहिप का संत सम्पर्क विभाग सीधे सम्पर्क कर उन्हें प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित करेगा।

बैठक में यह भी कहा गया कि यह संत भी भिन्न पंथ, सम्प्रदाय और जातियों से सम्बन्धित होंगे। ऐसे सम्प्रदाय की लगभग एक सौ पचास संख्या होगी। बैठक में यह भी कहा गया कि प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व बजरंग दल की शौर्य यात्राओं के दौरान मार्गों में होने वाली धर्मसभाओं में संतों के सम्मिलित होने और रामभक्तों का मार्गदर्शन करने हेतु सम्पर्क विभाग लगातार सक्रिय है।
विश्व हिन्दू परिषद की केन्द्रीय और क्षेत्रीय पदाधिकारियों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का विधिवत पूर्वक अवलोकन भी किया और दर्शन-पूजन भी किया। सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर अद्भुत बन रहा है जो पूरे विश्व में अनोखा होगा। दो दिवसीय इस बैठक में आगामी माह जनवरी में सम्पन्न होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को समूचे देश में इसको किस तरह जोड़ा जाय इस पर भी मंथन हुआ है।
इस बैठक में विश्व हिन्दू परिषद कार्याध्यक्ष आलोक कुमार, आर.एस.एस. के सरकार्यवाहक दत्तात्रेय, विदेश विभाग प्रमुख अशोक राव चोगले, संरक्षक दिनेश चन्द्र, महामंत्री मिलिंद मराठे, संगठन महामंत्री विनायक देश पाण्डेय, उपाध्यक्ष चम्पत राय, जीवेश्वर मिश्र, वाई राघवलू, ओमप्रकाश सिंहल, मीनाक्षी पिश्रे, संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर शर्मा, स्वामी विज्ञानानन्द, डा. सुरेन्द्र जैन, बजरंग बावड़ा, केन्द्रीय मंत्री राजेश सिंह पंकज, अखिल भारतीय धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख, विशेष सम्पर्क प्रमुख अमरीश सिंह, विजय तिवारी, हुकुमचन्द्र सांवला, वेद विद्यालयों के प्रभारी हरिशंकर, दुर्गा वाहिनी प्रमुख प्रज्ञा महाला, मातृ शक्ति की सरोज सोनी, दादा वेदक, बजरंग दल संयोजक नीरज जनौरिया, आनंद हरबोला भोपाल आदि उपस्थित थे।
गौरतलब है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी में श्रीरामजन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। आगामी जनवरी माह के किसी भी दिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भव्य मंदिर निर्माण में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन करेंगे। इसी को देखते हुए रामपथ मार्ग, भक्ति पथ मार्ग, रामजन्मभूमि पथ मार्ग को संवारा जा रहा है।

ताज़ा खबर

04 अक्टूबर को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म हुआ था

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।1824-मेक्सिको एक...

दुश्मन की ताकत और प्रौद्योगिकी का मुकाबला करने को तैयार है भारत: वायु सेना प्रमुख

वायु सेना प्रमुख वी आर चौधरी ने आज कहा कि पाकिस्तान और चीन के...

देश में इस वर्ष 3.1 करोड़ 5 जी फोन बिकेंगे: रिपोर्ट

देश में तेजी से 5 जी सेवाओं की पहुंच बढ़ने से इस वर्ष 3.1...

मुद्दों से ध्यान हटाने को पत्रकारों पर बनाया जा रहा है निशाना : ‘इंडिया’

विपक्षी दलों के भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) ने मंगलवार को कहा कि...

संबंधित समाचार

दुश्मन की ताकत और प्रौद्योगिकी का मुकाबला करने को तैयार है भारत: वायु सेना प्रमुख

वायु सेना प्रमुख वी आर चौधरी ने आज कहा कि पाकिस्तान और चीन के...

बंगाल के मनरेगा घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग की भाजपा ने

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर महात्मा...

बीएसएफ ने पाक ड्रोन गिराया, ढाई किलो हेरोइन बरामद

पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जिला तरनतारन में एक पाकिस्तानी ड्रोन को...