Homeधर्मकर्क राशि वालों के लिए बने हैं धन लाभ के योग

कर्क राशि वालों के लिए बने हैं धन लाभ के योग

Published on

spot_img
spot_img

आज दिनांक 11 जुलाई को सुकर्मा योग है। अभिजीत मुर्हूत भी है। चंद्रमा पूरे दिन मेष राशि में भ्रमण करेगा। श्रावण मास की नवमी तिथि है।

आज का राशिफल

मेष राशि का राशिफल

भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। लाभ होगा। मान-प्रतष्ठिा में कमी आएगी। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। कर्मचारियों पर व्यर्थ संदेह न करें। आर्थिक लाभ मिलने से एक्स्ट्रा खर्च उठा पाएंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर होगा।


वृष राशि का राशिफल

व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक उन्नति होगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वविवेक से कार्य करना लाभप्रद रहेगा।

मिथुन राशि का राशिफल

गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अधूरे कामों में गति आएगी। व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें।

कर्क राशि का राशिफल

घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धनलाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। वाणी पर संयम आवश्यक है। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। सामाजिक यश-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।


सिंह राशि का राशिफल

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान बढ़ेगा। स्वजनों से मेल-मिलाप होगा। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति की संभावना है। पुराने मत्रि व संबंधियों से मुलाकात होगी। किसी की आलोचना न करें। खानपान का ध्यान रखें। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी।


कन्या राशि का राशिफल

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा। नई योजना में लाभ की संभावना है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ होंगे। रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।


तुला राशि का राशिफल

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे। आलस्य का परित्याग करें। आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई कार्ययोजना के योग प्रबल हैं। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें।


वृश्चिक राशि का राशिफल

व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कानूनी मामले सुधरेंगे। धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है। आहार की अनियमितता से बचें। व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें।

धनु राशि का राशिफल

व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। दूरदर्शिता एवं बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी। राज्य तथा व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। वस्तुएं संभालकर रखें। बाकी सामान्य रहेगा।


मकर राशि का राशिफल

लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। कुछ मानसिक अंतर्द्वंद्व पैदा होंगे। पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा। यात्रा आज न करें।


कुंभ राशि का राशिफल

नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। कार्य में व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समस्याएं रह सकती हैं। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें। राजमान प्राप्त होगा।


मीन राशि का राशिफल

परिवार के सहयोग से दिन उत्साहपूर्ण व्यतीत होगा। योजनानुसार कार्य करने से लाभ की संभावना है। आर्थिक सुदृढ़ता रहेगी। धनार्जन होगा। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बेचैनी दूर होगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।

ताज़ा खबर

इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स के लिए नॉमिनेड सितारो में शेफाली शाह, जिम सर्भ और वीर दास नाम शामिल

इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2023 ने अपने नॉमिनेशन की लिस्ट की अनाउंसमेंट कर दी है।अनाउंस...

बीस साल पहले बोया बीज बन गया है विशाल वाइब्रेंट वट वृक्ष: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां कहा कि बीस साल पहले एक बीज...

सलमान खान फिल्म्स ने अलीजेह की पहली फिल्म फर्रे का टीजर रिलीज किया

सलमान खान फिल्म्स ने अलीजेह की पहली फिल्म फर्रे का टीजर रिलीज कर दिया...

27 सितम्बर 1998 इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1290 -...

संबंधित समाचार

यहां तथागत बुद्ध के साथ पूजे जाते है ब्रह्मा,विष्णु, महेश

भगवान बुद्ध का महा परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर की पहचान यूं तो दुनिया भर में...

रामलला के भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के जरिये विहिप की देश को जोड़ने की तैयारी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  (आरएसएस) और विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का...

श्रद्धालुओं ब्रज के मन्दिरों के अभिषेक कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर लिया भाग

जन्माष्टमी के पावन पर्र्व पर देश के कोने कोने से आए लाखों श्रद्धालुओं ने...