शनिवार को श्रावण अधिक मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 9-26 बजे तक रहेगी फिर पंचमी तिथि शुरू होगी। नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी है। यह शाम 4-58 बजे तक रहेगा फिर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा। योग वरियान है जो कि योग दोपहर 1-25 बजे तक रहेगा। फिर परिघ योग शुरू होगा। भद्रा सुबह सूर्योदय से दिन में 9-26 बजे तक रहेगी। शनिवार को पूर्व दिशा में दिशाशूल रहता है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12-17 बजे से 1-11 बजे तक रहेगा।
धनु राशि के लिए पक्ष की ग्रह स्थिति
मेष- आपके लिए समय अच्छा है | जल्दी जल्दी काम करे तो आसानी से सभी काम पुरे कर लेगे | शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता के योग बने है। आपकी योजना की सभी और से प्रशंसा होगी और आपके संतान की मनोकामना भी पूरी होने की खुशी मिलेगी |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। अभी कोई बड़ा सौदा या लम्बी दूर की यात्रा करना ठीक नहीं है। कोई आपको उलझा सकता है। इसलिए सभी की बातो को पहले ध्यान से सुने समझे और फिर ही कोई निर्णय करें। नहीं तो आरोप लगने की स्थिति बन सकती है।
मिथुन- आपके लिए दिन शुभ और सफलता प्रदान करने वाला है। इसलिए आज आप कोई भी काम करो उसमे सफलता निश्चित मिलेगी आप में जोश और उत्साह बना रहेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते है। पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ के अवसर बन सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात भी संभव है।
कर्क- आपके लिए तो दिन शुभ है। ऊर्जावान रहेंगे। कल्पना शक्ति बहुत तेज़ और सही दिशा में काम करेगी । किसी की मदद करना पड़ सकती है। लेनदेन के अवसर आ सकते हैं।
सिंह- आज का दिन हर दृष्टि से मजबूत और शुभ फलदायक है। जमीन में इन्वेस्ट कर सकते हैं। किसी नयी वस्तु का सुख प्राप्त होने का प्रबल योग बना है। परिवार में खुशियां रहेंगी।
कन्या- आपके लिए समय अभी ठीक नहीं है। कोई नया काम मिले तो पहले उसके बारे में पूर्ण विचार कर ले कही वह कोई लालच या प्रलोभन तो नहीं है। अपने काम को पूर्ण करने के लिए सिर्फ परिवार वालो की मदद ले सकते है। धनहानि से बचे गुस्सा न करें।
तुला- दिन अच्छा है। जो भी महत्वपूर्ण काम निपटाना हो वो आज शुरू कर ले । अगले दो दिन आपके पक्ष के नहीं होंगे। व्यापार व्यवसाय में तेज़ी रहेगी,आर्थिकलाभ होगा और नए सम्बन्ध बनेंगे।
वृश्चिक- दिन अच्छा है। काम समय पर पूरे कर लेगे और लोगो से मेल मुलाकात भी हो जाएगी | आपके काम में पूर्णता और स्पष्टता भी रहेगी | शत्रु भी मित्र बन जायेगे | आगे से आगे लाभ का मार्ग मिलता चला जायेगा आय भी होगी |
धनु- शुभ समय की शुरुआत हो गई है। अब आप अपने काम पर ध्यान दें। काम को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। आपकी बात अन्य लोग भी मानेगें। किसी न किसी प्रकार से आपके समर्थन में भी रहेगें।नए काम शुरू करने के लिए समय अच्छा।
मकर- आज का समय ठीक नहीं है। हर काम से पहले उसके बारे में पहले से पूरी जांच पड़ताल कर लें। अन्यथा हानि हो सकती है। गाड़ी आदि चलते समय सावधानी रखें। ज्यादा जरूरी न ही हो तो लम्बी दूर की यात्रा को टाल दें।
कुंभ- आज का दिन ठीक है। अविवाहित लोगों के विवाह का रास्ता खुल सकता है। प्रेम प्रसंग वाले भी अपने रिश्ते को सामाजिक रूप से जोड़ने का प्रयास करें।
मीन- आपके लिए समय मध्यम चल रहा है अगर किसी खास काम को करना हो तो पहले किसी की सलाह ले और फिर करे | पुराने मित्र से मुलाकात हो जाएगी | अभी कर्जा आदि लेना ठीक नहीं है | शत्रु भी आपको हानि पहुचाने का प्रयास कर सकता है
