Homeधर्मआज का पंचांग-25 मई 2018

आज का पंचांग-25 मई 2018

Published on

 🌞 *सुप्रभातम्* 🌞
 ««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द…………….5120
विक्रम संवत्……………2075
शक संवत्………………1940
मास………………………ज्येष्ठ
पक्ष……………………...शुक्ल
तिथी………………….एकादशी
संध्या 05.50 पर्यंत पश्चात द्वादशी
रवि…………………..उत्तरायण
सूर्योदय………..05.46.12 पर
सूर्यास्त…………07.00.18 पर
सूर्य राशि………………….वृषभ
चन्द्र राशि………………..कन्या
नक्षत्र…………………..….हस्त
संध्या 07.57 पर्यंत पश्चात चित्रा
योग……………………….सिद्धि
संध्या 07.33 पर्यंत पश्चात व्यतिपात
करण…………………….वणिज
प्रातः 06.00 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु……………………….ग्रीष्म
दिन……………………..शुक्रवार
🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
25 मई सन 2018 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………….7
🔯 शुभ रंग…………………नीला
👁🗨 *राहुकाल* :
प्रात: 10.44 से 12.23 तक ।
🚦 *दिशाशूल* :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 07.25 से 09.04 तक लाभ
प्रात: 09.04 से 10.43 तक अमृत
दोप. 12.23 से 02.02 तक शुभ
सायं 05.20 से 06.59 तक चंचल
रात्रि 09.41 से 11.02 तक लाभ ।
📿 *आज का मंत्र* :-
।। ॐ प्रमोदाय नमः ।।
📢 *संस्कृत सुभाषितानि* —
दीर्घा वै जाग्रतो रात्रि: दीर्घं श्रान्तस्य योजनम् ।
दीर्घो बालानां संसार: सद्धर्मम् अविजानताम् ॥
अर्थात :-
रातभर जागनेवाले को रात बहुत लंबी मालूम होती है । जो चलकर थका है, , उसे एक योजन ह्मचार मील ) अंतर भी दूर लगता है । सद्धर्म का जिन्हे ज्ञान नही है उन्हे जिन्दगी दीर्घ लगती है ।
🍃 *आरोग्यं सलाह* :-
*आंखों की देखभाल एवं घरेलु नुस्खे :-*
*4. एलोवेरा -*
एलोवेरा का इस्तेमाल शरीर की बीमारियों को दूर करने के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा एंव बालों के लिए भी फायदेमंद है। एलोवेरा कई तरह की बीमारियों में उपचार गुणों के लिए जाना जाता है। इसकी सुखदायक गुणों के कारण यह आपकी आंखों पर बेहद आरामदायक प्रभाव डालता है। इसमें एंटीमाइक्रोबायल कंपाउंड और एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं जो आपकी आंखों में दर्द के कारणों का इलाज कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच एलोवेरा जेल लीजिए और दो बड़े चम्मच ठंड़े पानी में मिला दीजिए। फिर रुई को इसमें भिगोकर 10 मिनट के लिए पलकों पर रखें। आप इसे दिन में दो बार कर सकते हैं।
*5. गुलाब जल -*
तवचा की समस्या को दूर करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करना बहुत ही लाभकारी होता है। यह स्किन को साफ करने के साथ ही अपने एंटी-बैक्टीरियल गुण से संक्रमण भी दूर करता है। जब आंखों में दर्द और थकावट से राहत चाहिए तो गुलाब का पानी एक प्रसिद्ध घरेलू उपाय है। आप बहुत ही जल्द कूलिंग और आराम महसूस करेंगे। इसके लिए आप कॉटन को पानी में डुबोएं और इसे 10 से 15 मिनट के लिए बंद पलकों पर रखें। यदि आपको अच्छे परिणाम चाहिए तो ठंड़ा गुलाब जल प्रयोग में लाएं।
*6. सेब का सिरका -*
सेब के सिरके में मौजूद कैल्शियम, पोसोडियम, टैशियम, क्लोरीन तथा आयरन आदि तत्व त्वचा के पोषण के लिए अति आवश्यक होते हैं। आंखों की देखभाल एवं घरेलु नुस्खे में सेब का सिरका भी शामिल है। यह उपाय संक्रमण के कारण होने वाली आंखों में दर्द से तत्काल राहत दे सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि एसीवी या सेब का सिरका  में मैलिक एसिड होता है, जो आंखों को प्रभावित करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक होता है। इसके लिए आप दो बड़े चम्मच पानी में एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। फिर इसमें कॉटन बॉल को डुबोएं और 10 से 15 मिनट के लिए इसे अपने पलको पर रखें। इसे दिन में एक या दो बार जरूर करें।
⚜ *आज का राशिफल* :- 
🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परीक्षा व साक्षात्कार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
दौड़धूप अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग बिलकुल न करें।
🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
मेहनत‍ का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।
🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
बिछड़े साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। जोखिम न लें।
👱🏻‍♀ *राशि फलादेश कन्या* :-
भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
अपेक्षाकृत कामों में विलंब होगा। पुराना रोग उभर सकता है। फालतू खर्च होगा। चिंता रहेगी।
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। नए कार्य प्रारंभ हो सकते हैं।
🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। बेचैनी रहेगी। प्रमाद न करें।
🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
कानूनी अड़चन दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वरिष्ठजनों की बात मानें।
🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जल्दबाजी न करें।
🐋 *राशि फलादेश मीन* :-
कोर्ट व कचहरी में लाभ होगा। बुद्धि का प्रयोग करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

ताज़ा खबर

अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ED की टीम

अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ED की टीम

बीजेपी ने तीन राज्यो में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी का किया ऐलान

लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी बीजेपी ने राजस्थान सहित तीन राज्यों में चुनाव...

31 मार्च को रविवार होने के बावजूद देश के सभी बैंक खुले रहेंगे 

मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को रविवार होने के बावजूद देश...

भारतीय जनता पार्टी ने जारी की 195 लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची

भारतीय जनता ने 195 लोकसभा क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी...

संबंधित समाचार

भगवान अयप्पा मंदिर ‘मकरविलक्कू’ उत्सव के लिए फिर से खुला

केरल में विश्व प्रसिद्ध भगवान अयप्पा मंदिर का पहाड़ी मंदिर 'मकरविलक्कू' उत्सव के लिए...

सेवा भाव से दीदी मां बन गयीं साध्वी ऋतंभरा

कुछ लोग जन्म से ही महान होते हैं जब कि कुछ लोग अपने सद्कर्माें...

जन्मस्थान की यात्रा: अयोध्या में ‘श्रीमद रामायण

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित होने वाले शो ‘श्रीमद रामायण’ की टीम ने भगवान...