राशिफल-कर्क राशि वाले कीमती वस्तुएं संभालकर रखें

rashifal

🐏  मेष :-
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुरी सूचना मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। लाभ कम होगा। धैर्य रखें। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे।

🐂  वृष :-
मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी, निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। मानसिक प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।

👫  मिथुन :-
प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी से कार्य बिगड़ सकते हैं। आय से अधिक व्यय नहीं करें।

🦀  कर्क :-
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ होगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

🦁  सिंह :-
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे।

👩🏻‍🏫  कन्या :-
बेरोजगारी दूर होगी। डूबी हुई रकम मिल सकती है। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। शत्रु भय रहेगा।

 तुला :-
योजना फलीभूत होगी। कार्यस्‍थल पर परिवर्तन संभव है। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।

🦂  वृश्चिक :-
पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें।

🏹  धनु :-
स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

🐊  मकर :-
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। राजकीय बाधा दूर होगी। सुख के साधन प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

🏺 कुंभ :-
संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शत्रु परास्त होंगे। प्रमाद न करें। कर्ज की चिंता कम होगी।

🐋  मीन :-
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। विवाद से बचें। अपने काम से काम रखें।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here