आज का पंचांग-30 मई 2018

🌞 *सुप्रभातम्* 🌞
 ««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द……………….5120
विक्रम संवत्………………2075
शक संवत्………………..1940
मास………………………आषाढ़
पक्ष……………………..….कृष्ण
तिथी…………………….प्रतिपदा
रात्रि 09.27 पर्यंत पश्चात द्वितीया
रवि…………………..उत्तरायण
सूर्योदय………….05.45.02 पर
सूर्यास्त…………..07.02.39 पर
सूर्य राशि…………………..वृषभ
चन्द्र राशि…………………वृश्चिक
नक्षत्र…………………..…..ज्येष्ठा
रात्रि 03.06 पर्यंत पश्चात मूल
योग…………………………सिद्ध
संध्या 05.22 पर्यंत पश्चात साध्य
करण………………………बालव
प्रातः 08.35 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु………………………..ग्रीष्म
दिन………………………बुधवार
🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
30 मई सन 2018 ईस्वी ।
👁🗨 *राहुकाल* :-
दोपहर 12.24 से 02.03 तक ।
🚦 *दिशाशूल* :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
☸ शुभ अंक……………3
🔯 शुभ रंग……………हरा
💮 चौघडिया :-
प्रात: 05.45 से 07.24 तक लाभ
प्रात: 07.24 से 09.04 तक अमृत
प्रात: 10.43 से 12.23 तक शुभ
अप. 03.42 से 05.22 तक चंचल
सायं 05.22 से 07.02 तक लाभ
रात्रि 08.22 से 09.42 तक शुभ
📿 *आज का मंत्र* :-
।।ॐ नीलकंठाय नम: ।।
🎙 *सुभाषितम्* :-
यस्य भार्या गॄहे नास्ति साध्वी च प्रिायवादिनी ।
अरण्यं तेन गन्तव्यं यथाऽरण्यं तथा गॄहम् ॥
अर्थात :-
जिस घर में गॄहिणी साध्वी प्रावॄत्ती की न हो तथा मॄदु भाषी न हो ऐसे घर के गॄहस्त ने घर छोड कर वन में जाना चाहिए क्यों की उसके घर में तथा वन में कोइ अंतर नही है !
🍃 *आरोग्यं* :-
*दांतों से कैविटी कैसे हटाये :-*
*1. दांतों से कैविटी हटाए लौंग -*
लौंग, दांत संबंधी किसी भी प्रकार के इलाज के लिए महत्वपूर्ण तत्वों में से एक है, जिसमें कैविटी शामिल हैं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, एनाल्जेसिक और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण, लौंग दर्द को दूर करने और कैविटी को फैलने से रोकने में मदद कर सकता है। दांतों से कैविटी हटाने के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए आप तिल के तेल के 1/4 चम्मच के साथ लौंग के 2 से 3 बूंदों को मिला लें। फिर कुछ बूंदें कॉटन बॉल पर डालकर कैविटी वाले क्षेत्र में लगाएं। बिस्तर पर जाने से पहले हर रात इस उपाय को अपना सकते हैं।
*2. दांतों से कैविटी को दूर करे नमक -*
एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण नमक का उपयोग कैविटी का इलाज करने के लिए किया जा सकता है। यह सूजन और दर्द को कम कर सकता है। इसके अलावा नमक किसी भी संक्रमण को बाहर निकाल सकता है और मुंह में बैक्टीरिया की वृद्धि को रोक सकता है।
इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच (टी स्पून) नमक मिलाएं। फिर एक मिनट के लिए मुंह में डालकर इसे हिलाइए और ध्यान केंद्रित करें और फिर पानी फेक दीजिए। इस उपचार को दिन में तीन बार पालन करें, जब तक कि आपके लक्षण कम नहीं हो जाते।
⚜ *आज का राशिफल :-*
🐏 *राशि फलादेश मेष* :- 
जल्दबाजी से बचें। कुसंगति से हानि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धैर्य रखें।
🐂 *राशि फलादेश वृष* :- 
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। आय में वृद्धि होगी।
👫 *राशि फलादेश मिथुन* :- 
संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी मांगलिक उत्सव में भाग लेंगे।
🦀 *राशि फलादेश कर्क* :- 
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। यात्रा मनोरजंक रहेगी। आय बढ़ेगी।
🦁 *राशि फलादेश सिंह* :- 
उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बुरी खबर मिल सकती है। बेचैनी रहेगी। व्यवसाय धीमा चलेगा।
👱🏻‍♀ *राशि फलादेश कन्या* :- 
मेहनत का फल मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। व्यवसाय व यात्रा लाभकारी रहेगी।
⚖ *राशि फलादेश तुला* :- 
उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। पुराने संगी-साथियों से भेंट होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी अनुकूल रहेगी।
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :- 
यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी।
🏹 *राशि फलादेश धनु* :- 
फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। मानसिक बेचैनी रहेगी। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा।
🐊 *राशि फलादेश मकर* :- 
रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में अधिकार वृद्धि होगी।
🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :- 
कार्यपद्धति सुधरेगी। योजना फलीभूत होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। प्रमाद न करें।
🐋 *राशि फलादेश मीन* :- 
राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here