««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द…………….5120
विक्रम संवत्……………2075
शक संवत्………………1940
मास……………………… ज्येष्ठ
पक्ष…………………….. .शुक्ल
तिथी…………………..द् वितीया
प्रातः 11.27 पर्यंत पश्चात तृतीया
रवि………………….उत् तरायण
सूर्योदय……….05.49.21 पर
सूर्यास्त……….06.56.03 पर
सूर्य राशि………………..वृषभ
चन्द्र राशि……………….वृषभ
नक्षत्र………………….. रोहिणी
प्रातः 06.46 पर्यंत पश्चात आर्द्रा
योग…………………….सु कर्मा
संध्या 07.01 पर्यंत पश्चात धृति
करण……………………कौ लव
प्रातः 11.27 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु……………………… ग्रीष्म
दिन…………………….गु रुवार
🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
17 मई सन 2018 ईस्वी ।
दोपहर 02.01 से 03.40 तक ।
दक्षिणदिशा –
यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक……………..8
🔯 शुभ रंग…………….पीला
✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 05.48 से 07.27 तक शुभ
प्रात: 10.44 से 12.22 तक चंचल
दोप. 12.22 से 02.00 तक लाभ
दोप. 02.00 से 03.39 तक अमृत
सायं 05.17 से 06.56 तक शुभ
सायं 06.56 से 08.17 तक अमृत
रात्रि 08.17 से 09.39 तक चंचल |
|| ॐ गोविन्दाय नमः ||
ध्यायतो विषयान् पुंस: संगस्तेषूपजायते ।
संगात् संजायते काम: कामात् क्रोधोऽभिजायते ॥
अर्थात :-
विषयों का ध्यान करने से उनके प्रति आसक्ति हो जाती है यह आसक्ति ही कामना को जन्म देती है और कामना ही क्रोध को जन्म देती है ।
*नीम की पत्तियां :-*
1. नीम की पत्तियों को चबाकर खाने से शरीर में मौजूद रक्त शुद्ध हो जाता है।
2.नीम की दातुन करने से दांत मजबूत होने के साथ-साथ दांतों में चमक आ जाती है और मसूढ़े में भी सूजन नहीं होती।
3.नीम की वल्कल का लेप किसी भी घाव पर लगाने से घाव जल्दी ठीक हो जाता है।
4.नीम की पत्तियों को पानी में उबाल उस पानी से नहाने से त्वचा संबंधी रोगों से निजात मिलती है।
5.नीम से तैयार तेल की मालिश करना भी लाभकारी होता है।
⚜ *आज का राशिफल* :-
यश, प्रशंसा एवं पुरुषार्थ बढ़ेगा। लोगों से संपर्क बढ़ाकर अपनी योजनाएं पूर्ण कर सकते हैं। परिवार के वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपयोगी वार्तालाप होगा। किसी समस्या का समाधान आपके प्रयासों से संभव है। सामाजिक सम्मान एवं यश मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।
व्यर्थ में संदेह न करें। स्व-निर्णय से कार्य करें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। मित्रों, भागीदारों से वाद-विवाद की स्थिति को टालें।
अपरिचित व्यक्तियों का सहयोग आपमें विश्वास संचार करेगा। खर्चों में कमी का प्रयास करें। लाभ के अवसर मिलेंगे और कार्यक्षमता बढ़ने से उत्साह बढ़ेगा।
व्यापार के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना। संपत्ति प्राप्त होने के भी योग हैं। रचनात्मक कार्य से आपकी प्रगति होगी। समय का दुरुपयोग न करें।
आर्थिक स्थिति के कारण मन में तनाव रहेगा। गलत निर्णय आपको चिंता में डालेंगे। शत्रु आपके कार्यों में विघ्न डालेंगे।
⚖ *राशि फलादेश तुला :-*
स्थायी संपत्ति के कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभकारी निर्णय ले पाएंगे। धैर्य के कारण आपकी बड़ी से बड़ी आकांक्षा भी पूर्ण हो जाएगी।
पारिवारिक जीवन में आनंद की प्राप्ति के योग हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा।
आजीविका के क्षेत्र में लाभ की संभावना है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बनेगा जो आपको प्रगति प्रदान करेगा। धैर्य एवं सहनशीलता रखें।
वाहन सावधानी से चलाएं। सरकारी कार्यों से लाभ होने के योग बनेंगे। गृहस्थ जीवन का पूर्ण सहयोग मिलेगा। खानपान का ध्यान रखें।
भावुकता में कोई भी निर्णय नहीं लें। विवाद को हल करने का साहस आएगा। व्यापार-व्यवसाय में श्रेष्ठ योग बनेंगे। शुभ कार्यों की अधिकता रहेगी।
व्यापार में स्थिति उत्साहवर्धक रहेगी। प्रयत्न करने पर रुका पैसा मिल सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करेंगे। योजनाओं में सफलता मिलेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। *शुभम भवतु* ।।