शाओमी Mi6 19 अप्रैल को लॉन्च होगा। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक कंपनी इस इवेंट में ही अपना दूसरा फ्लैगशिप Mi मैक्स 2 लॉन्च कर सकती है। Mi मैक्स2 को लेकर अब तक सामने आई खबर के मुताबिक इसमें 6.44 इँच की स्क्रीन , 6 जीबी रैम और 5000mAh की बैटरी हो सकती है। इसके अलावा खबर है की कंपनी mi नोट2 लॉन्च कर सकती है।
MyDrivers की रिपोर्ट्स की मानें तो Mi मैक्स-2 19 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है। इस डिवाइस को लेकर अब तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन के दो वैरिएंट 4 जीबी रैम + Snapdragon 626 और 6 जीबी रैम + Snapdragon 660 के साथ आएगा। जिसकी कीमत 1,499 युआन (लगभग 14,000 रुपये) और 1,699 युआन (लगभग 16000 रुपये) हो सकती है।
Mi मैक्स 2 में नॉगट 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। इसमें 6.4 इंच की स्क्रीन होगी। जिसकी रिजॉल्यूशन 1080×1920 पिक्सल हो सकती है। उम्मीद है कि इस डिवाइस में 5000mAh की बैटरी होगी। कैमरा की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
वहीं अगर Mi नोट 3 की बात की जाए तो खबरें हैं कि इस स्मार्टफोन में 5.7 इँट की स्क्रीन होगी। Snapdragon 835 प्रसोसेर के साथ 8 जीबी की रैम हो सकती है। इसके दो स्टोरेज वैरिएंट 128 जीबी और 256 जीबी आ सकते हैं।