Homeविविधतीस अगस्त को हुई थी मेलबर्न शहर की स्थापना

तीस अगस्त को हुई थी मेलबर्न शहर की स्थापना

Published on

spot_img
spot_img

30 अगस्त को आस्टेलिया में मेलबर्न शहर की स्थापना हुई थी। यह ऑस्ट्रेलिया का दूसरा बड़ा और दूसरा पुराना शहर है। यह ऑस्ट्रेलिया के वक्टिोरिया राज्य की राजधानी है।कला और संस्कृति का केंद्र मेलबर्न पोर्ट फिलिप खाड़ी के पास स्थित है। प्राय: इस शहर को ऑस्ट्रेलिया की खेल और सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। मेलबर्न की स्थापना 1835 में हुई थी। बाद में कई सालों तक यह ऑस्ट्रेलिया का प्रमुख शहर बना रहा। 1901 से 1927 तक मेलबर्न यहां की राजधानी भी रहा।
देश दुनिया में 30 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-
1659- पिता के तख्त पर कब्जे के लिए औरंगजेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह को फांसी दी।
1806- न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ह्यडेली एडवर्टाइजरह्ण आखिरी बार प्रकाशित।
1836- मेलबर्न शहर की स्थापना की गई।
1888- क्रांतिकारी कनाईलाल दत्त का जन्म ।
1903- प्रसिद्ध उपन्यासकार एवं लेखक भगवतीचरण वर्मा का जन्म।
1923- प्रमुख गीतकार शंकरदास केसरीलाल शैलेंद्र का जन्म।
1928- रास बिहारी बोस और जवाहरलाल नेहरू ने द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना की।
1947- भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया।
1952- भारतीय रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन।
1976- कथाकार, कहानीकार और अभिनेता जी.पी. श्रीवास्तव का निधन।
1984- अंतरिक्ष यान ह्यडिस्कवरीह्ण की पहली उड़ान।
2003- समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
2007- जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया।
2008- प्रसिद्ध उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन।
2013- भारत के पहले रक्षा उपग्रह जीसैट-7 का दक्षिण अमेरिका के फ्रेंच गयाना से प्रक्षेपण।
2014- प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का निधन।
2019- एफ2 2019 स्पा फ़ीचर रेस के दौरान एक बड़ी दुर्घटना के कारण युवा ड्राइवर एंथोइन ह्यूबर्ट की गंभीर चोटों के बाद मृत्यु हो गई

ताज़ा खबर

04 अक्टूबर को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म हुआ था

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।1824-मेक्सिको एक...

दुश्मन की ताकत और प्रौद्योगिकी का मुकाबला करने को तैयार है भारत: वायु सेना प्रमुख

वायु सेना प्रमुख वी आर चौधरी ने आज कहा कि पाकिस्तान और चीन के...

देश में इस वर्ष 3.1 करोड़ 5 जी फोन बिकेंगे: रिपोर्ट

देश में तेजी से 5 जी सेवाओं की पहुंच बढ़ने से इस वर्ष 3.1...

मुद्दों से ध्यान हटाने को पत्रकारों पर बनाया जा रहा है निशाना : ‘इंडिया’

विपक्षी दलों के भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) ने मंगलवार को कहा कि...

संबंधित समाचार

04 अक्टूबर को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म हुआ था

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।1824-मेक्सिको एक...

03 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1735 -...

देश के लिए 2 अक्टूबर की तारीख है महत्वपूर्ण

भारत देश के लिए 2 अक्टूबर की तारीख काफी महत्व रखती है। महात्मा गांधी...