Homeविविध5 सितंबर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है

5 सितंबर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है

Published on

spot_img
spot_img

भारत में पांच सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।  इस दिन देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन है। वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक थे। उनके इन्हीं गुणों के कारण सन् 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था। उनका जन्मदिन (5 सितम्बर) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश दुनिया में घटी महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं-

1666: इंग्लैंड के लंदन में भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये।
 1836: मशहूर अमेरिकी राजनीतिज्ञ सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के नए राष्ट्रपति नियुक्त किए गए।
 1839: चीन और ब्रिटेन के बीच प्रथम अफीम युद्ध की शुरुआत हुई।
 1882: अमेरिका में पहला श्रम दिवस परेड न्यूयॉर्क शहर में आयोजित किया गया।
 1885: अमेरिका के इंडियाना स्थित फोर्ट वेयन में पहली बार गैसोलीन पंप की स्थापना की गई।
 1887: इंग्लैंड के थिएटर रॉयल एक्सेटर में आग लगने से 186 लोगों की मौत।
 1888: भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के छोटे से गांव तिरुमनी में ब्राह्मण परिवार में हुआ।
 1914: विश्व के पांच देशों ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस ने लंदन संधि पर हस्ताक्षर किये थे।
 1920: मेक्सिको में राष्ट्रपति चुनाव आरम्भ हुआ।
 1948: रॉबर्ट सुमन फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
 1960: मुहम्मद अली के नाम से मशहूर अमेरिकी बॉक्सर कैसियस क्ले ने ओलंपिक में लाइट हेवीवेट का स्वर्ण पदक जीता।
 1969: पहली स्वचालित टेलर मशीन अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के रॉकविल केंद्र में स्थापित की गई।
 1991: दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत भूतपूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए।
 1997: मिशनरीज ऑफ चैरिटी की संस्थापक और नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा का कोलकाता में निधन।
 2002 : अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई घातक हमले में बाल-बाल बचे।
 2005: मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय  क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा  आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।
 2009 : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कंपनियों पर शेयर बाजार में कारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
 2011 : भारतीय बैंक संघ और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा तैयार  एटीएम के जरिए चेक निर्गम (क्लियर) करने की तकनीकी प्रणाली को अंतिम रूप  दिया गया।
 2014 : विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया,  नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबोला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों  में से 1900 लोगों की मौत।

Also Read: सूखे की स्थिति से निपटने श्री महाकाल से की प्रार्थना : शिवराज

ताज़ा खबर

04 अक्टूबर को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म हुआ था

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।1824-मेक्सिको एक...

दुश्मन की ताकत और प्रौद्योगिकी का मुकाबला करने को तैयार है भारत: वायु सेना प्रमुख

वायु सेना प्रमुख वी आर चौधरी ने आज कहा कि पाकिस्तान और चीन के...

देश में इस वर्ष 3.1 करोड़ 5 जी फोन बिकेंगे: रिपोर्ट

देश में तेजी से 5 जी सेवाओं की पहुंच बढ़ने से इस वर्ष 3.1...

मुद्दों से ध्यान हटाने को पत्रकारों पर बनाया जा रहा है निशाना : ‘इंडिया’

विपक्षी दलों के भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) ने मंगलवार को कहा कि...

संबंधित समाचार

04 अक्टूबर को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म हुआ था

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।1824-मेक्सिको एक...

03 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1735 -...

देश के लिए 2 अक्टूबर की तारीख है महत्वपूर्ण

भारत देश के लिए 2 अक्टूबर की तारीख काफी महत्व रखती है। महात्मा गांधी...