भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1898-अमेरिका ने स्पेन से प्यूर्टो रिको को अपने कब्जे में लिया।
1922-ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन की स्थापना।
1925-उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का जन्म।
1944-द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरु
की।
1950-हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का जन्म।
1972-पहले बहुद्देशीय हेलिकॉप्टर एस ए 315 का बैंगलोर में परीक्षण।
1980-पहली हिमालय कार रैली को बम्बई (मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
1985-सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ़्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फ़ाँसी।
1991-दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1995-कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
1998-भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए सहमत।
2000-श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।
2004-कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया।
2005-पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।
2007-आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो अपने वतन पाकिस्तान लौटीं।
2008-उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की।
2013-तेलुगू उपन्यासकार, लघु कथा लेखक, कवि एवं समीक्षक रावुरी भारद्वाज का निधन।
Also Read: ‘चुनावी बांड’ विवाद का फैसला सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ करेगी
