644 – ईसा पश्चात् – दूसरे मुस्लिम खलीफा उमर इब्न अल खत्ताब की मदीना में एक फारसी गुलाम ने हत्या कर दी।
1394 – फ्रांस के सम्राट चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियाें को फ्रांस से बाहर खदेड़ दिया।
1493 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।
1655 – इंग्लैंड और फ्रांस ने सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
1762 – ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।
1796 – जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये।
1857 – नानाराव की मथुरा स्थित संपत्ति को ध्वस्त करने के लिये के आदेश-
1869 – कनाडा में हैमिल्टन फुटबाॅल क्लब अस्तित्व में आया।
1903 – पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।
1938 – ‘असम हिन्दी प्रचार समिति’ नामक एक संस्था कायम की गई।
1948 – भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।
1958 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1962 – चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बाॅन्ड स्कीम की घाेषणा की गयी।
1984 – भारत में सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा लोग मारे गए।
Also Read: 02 नवंबर को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ ख़ान का जन्म हुआ था
