Homeविविध21 नवंबर को वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व के सामने पहला...

21 नवंबर को वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया

Published on

spot_img
spot_img

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।


1877-प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया।


1906-चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।


1921-प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बाँबे (अब मुंबई) पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।


1941-गुजरात की पहली मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म।


1947-आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।


1956-एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी।


1962-भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्षविराम का ऐलान किया।


1963-केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ।


1979-मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार।


1986-मध्य अफ्रीकी गणराज्य ने संविधान अंगीकार किया।


1999-चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान ‘शेनझू’ का प्रक्षेपण किया गया।


2001-संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।


2002-मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफ़रउल्ला ख़ान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित।


2005-श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।


2006-भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।


2007-पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।


2008-प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8 प्रतिशत रहने की संभावना व्यक्त की।


2009-प्रसिद्ध शिक्षाविद्, हिंदी लेखक, साहित्यिक आलोचक और समाज सुधारक कल्याण मल लोढ़ा का निधन।


2021-प्रसिद्ध भारतीय पंजाबी गायिका गुरमीत बावा का निधन।

Also Read: बैंकिंग, तेल एवं गैस समूह में बिकवाली से बाजार गिरा

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

08 दिसंबर को अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया

भारत और विश्व के इतिहास में 08 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1863...